Bareily News: टेंपो पलटने से यात्री हुए घायल
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। शाही रोड पर कुरतरा भट्टे के सामने शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद सामने से आ रहे दूसरे मिनी मेट्रो टेंपो से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों में शबनम (48) पत्नी इरफान निवासी वार्ड सात, कादरी मस्जिद के पास, शमशाद निवासी सोरहा और गुड्डू निवासी अगरास सहित कई लोग शामिल हैं। शबनम रिश्तेदारी में अगरास गई थीं और वहां से फतेहगंज पश्चिमी लौट रही थीं। पलटे टेंपो के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और चौकी प्रभारी आदेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.