Bareily News: टेंपो की टक्कर से बालक घायल
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: शाही। मोतीनगर के मुख्यतार का पांच वर्षीय बेटा अब्दुल बुधवार सुबह दस बजे शाही तिराहे के पास चाउमीन लेने गया था। लौटते समय रोड पार कर रहे अब्दुल को शेरगढ़ से शाही जा रहे टेंपो ने टक्कर मार दी, वह घायल हो गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे टेंपो चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.