Bareily News: टीबी मुक्त भारत अभियान को एनसीसी को जागरुकता संकल्प
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बरेली कॉलेज बरेली की 8 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की 'ए' कंपनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैप्टन बीनम सक्सेना के निर्देशन में 91 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को क्षय रोग (टीबी) के कारणों, उसके प्रसार, उपचार, बचाव तथा टीबी से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता के विषय में जागरूक करना और उन्हें इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर कैडेट्स ने अपने विचारों और वक्तव्यों के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.