बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर हुई 10 साल की टीबी पीड़ित बच्ची की रास्ते में तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। चालक ने एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी कर दी। स्टाफ ने उसे आक्सीजन सपोर्ट दिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और तब उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया गया। किला इलाके में रहने वाली 10 वर्षीया बच्ची टीबी संक्रमित है। बुधवार को अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बेहोश पड़े बुजुर्ग की सीपीआर से लौटी सांसें एंबुलेंस बच्ची को लेकर मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में बच्ची को सांस लेने मे...