बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग की पूर्व छात्रा अंजना कुमार ने उत्तर प्रदेश टीजीटी अंग्रेजी परीक्षा में प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए बधाई दी। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि पर डीन एजुकेशन प्रो. आरके शुक्ला ने कहा कि अंजना की सफलता मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. तुषारिका सक्सेना ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अंजना ने अपनी सफलता का श्रेय यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को देते हुए कहा कि यहां मिले प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...