बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच ग्राम पंचायत कांधरपुर की महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने मिलकर श्याम स्वयं सहायता समूह का गठन किया और टिफिन सर्विस की शुरुआत की। महज चार महीने में उनकी यह छोटी-सी पहल न केवल आय का मजबूत जरिया बन गई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है। कांधरपुर गांव की रहने वालीं निर्मला स्नातक पास हैं। निर्मला के पति दिल्ली की एक कैंटीन में काम करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घर के खर्च बढ़े तो निर्मला ने भी पति का हाथ बंटाने का फैसला किया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जिले की साढ़े चार लाख जीविका दीदियों को उद्यमी बनाने की तैयारी उन्होंने पहले कुछ छोटे-मोटे काम किए। इसी बीच उन्हें विकास भवन के जरिए स्वयं सहायता समूह के बारे में पता चला। ...