Bareily News: टहलने निकले किराना दुकानदार की गला रेतकर हत्या
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: घर से मार्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चाकू से कई प्रहार किए गए। इस मामले में परिजन ने तीन आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में उन्हें वैन में उठाकर ले जाने के बाद हत्या की बात सामने आई है। पुलिस वैन को ट्रेस करने में जुटी है। भोजीपुरा में कस्बा धौराटांडा के वार्ड एक निवासी किराना व्यापारी 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पत्नी सत्यवती के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ दूर टहलने के बाद पत्नी घर लौट गईं और सियाराम बिबियापुर कायस्थान वाले रोड पर निकल गए। सुबह करीब 6:38 बजे सियाराम के बेटे अर्जुन श्रीवास्तव के मोबाइल पर कस्बे के लेखपाल कश्यम ने सूचना दी कि उनके पिता बिबिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.