Bareily News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल 31 अगस्त से दौड़ेगी नियमित
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: बरेली। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की (05062-05061) टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन के नियमित संचालन को हरी झंडी दे दी है। अब 31 अगस्त से टनकपुर-अछनेरा से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को नियमित (15094-15093) टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस बनकर चलेगी। जिससे यात्रियों को लाभ हागा। ट्रेन का स्टॉपेज, बनवसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन,बदायूं, उझानी आदि स्टेशन पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.