Bareily News: टंकी से गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: फरीदपुर। भुता थाना क्षेत्र के गांव मटकापुर निवासी अर्जुन (19) पानी की टंकी पर काम करते समय गिरने से घायल हो गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अर्जुन 20 जून को अलीगढ़ के महुआखंड क्षेत्र में एक ठेकेदार के साथ निर्माणाधीन पानी की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ठेकेदार और साथ में काम कर रहे मजदूरों ने उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में बुधवार सुबह अर्जुन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां सुधा का रो-रोकर बुरा हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.