बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। झोलाछाप के यहां दवा लेने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप के गलत दवा से महिला की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।  फतेहगंज पूर्वी के गांव सरेंदा निवासी छंगे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपनी भाभी सुनीता (42 वर्ष) पत्नी मूलचंद को बुखार-दर्द की दवा दिलवाने के लिए हरेली चौराहे पर झोलाछाप की दुकान पर ले गये। इसके बाद डॉक्टर ने उसकी भाभी को कुछ दवाई खिलाई और बोतल चढ़ाने लगा। वह भाभी को वहीं पर छोड़कर किसी काम से चले गए। यह भी पढ़ें- यूपी में झोलाछाप की बड़ी लापरवाही, सुन्न किए बगैर गर्भवती का फाड़ा पेट, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत कुछ देर बाद जब वापस लौटकर आए तो उसकी भाभी की मौत हो गई थी। उसने डाय...