Bareily News: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: भोजीपुरा थानाक्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे बड़ा बाईपास पर डिवाइडर के बीच झाड़ियों में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। 15-20 दिन पुराना होने के कारण सड़ गल चुका था। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके का निरीक्षण कर सैंपल लिया। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया, दोपहर को सूचना मिली लखनऊ-दिल्ली हाईवे बड़े बाईपास पर भूड़ा अंडरपास से 100 मीटर की दूरी पर डिवाइडर के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। शव काफी पुराना है, जिससे उसका चेहरा गल गया है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह टीम के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया। शव 15-20 दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.