Bareily News: झगड़े के बाद तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय अमन पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मनौना गांव के तालाब में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान अमन के रूप में हुई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बाहरी परीक्षण में मृतक के दाहिने गाल पर कट का निशान मिला, जबकि शरीर पर अन्य कोई स्पष्ट चोट नहीं पाई गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुरुवार को अमन का गांव के ही एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.