बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बरेली। इंडिया एस्ट्रो फाउंडेशन की ओर से मोहननगर साहिबाबाद स्थित एस्ट्रो कॉन्फ्रेंस में बरेली के ज्योतिषाचार्य राम दत्त भारद्वाज ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले डॉ. पंडित शैलेंद्र पांडे, पंडित पीपीएस राणा, पंडित शिवकुमार शर्मा, शालिनी,पंडित विभुकांत गोस्वामी सहित अनेक विद्वान शामिल हुए। इडिया एस्ट्रो फाउन्डेशन की संस्थापक प्रभा शर्मा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य राम को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...