Bareily News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे कमिश्नर, किसानों ने जाम की सड़क
बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: बरेली। किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को कमिश्नरी कार्यालय पर किसान धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को सुबह 1.30 तक कमिश्नर मौके पर नहीं पहुंचे। इससे आक्रोश फूट पड़ा और मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कमिश्नर गेट के बाहर बैठ गए। इससे सड़क जाम हो गया। कुछ किसान सड़क पर लेट गए। सूचना मिलने पर एडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद किसान माने और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। करीब आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो और यूनियन के जिला प्रवक्ता मोहम्मद हाजी इकबाल ने कहा कि किसानों की मांगों को शासन स्तर पर अनदेखा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कमिश्नरी पर हुक्के गुड़गुड़ाते रातभर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.