बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: ‎‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों का समन्वय कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। ‎ यह भी पढ़ें- सकारात्मक सोच और बेहतर प्लानिंग से ही मिलेगी सफलता - डॉ. राकेश कुमारदीक्षांत समारोह का महत्व कुलाधिपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यहां से शुरू होने वाली नई यात्रा में उन्हें अपनी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की सोच के...