बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: फोटो 03- आंवला में ज्ञानदीप कालेज में स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ आंवला। नगर के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इसमें 128 स्काउट और गाइड ने शिविर में हिस्सा लिया।​समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार शर्मा ने की। रामजी मल ने प्रेरणादायी गीत सुनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जय गोविंद सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों के भविष्य की नींव को मजबूत बनाता है। उन्होंने शिक्षकों से भी स्वयं प्रशिक्षित होकर बच्चों में राष्ट्रभक्ति का संचार करने का आह्वान किया। रामनिवास शर्मा ने शिविर में सीखी बातों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। शिविर में स्काउट ट्रेनर रामवीर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य सुनील...