Bareily News: जोगी नवादा में 101 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। जोगी नवादा स्थित श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्री रामलीला परिषद की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 101 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। रविवार को सुबह से ही विवाह समारोह को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। आयोजन में वर-वधू के परिजनों और रिश्तेदारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विवाह समारोह के दौरान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। एक साथ 101 जोड़ों के विवाह के आयोजन ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू एवं परिषद की ओर से आयोजन की तैयारियां की गई थीं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: राम विवाह शोभायात्रा में दिखा उल्लास और उत्साह साथ ही सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद में उपहार स्वरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.