Bareily News: जेवर और नकदी के साथ विवाहिता को भगाने का आरोप
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: आंवला। गहने और नकदी समेत विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की शादी बदायूं के सहसवान क्षेत्र की युवती के साथ चार वर्ष पहले हुई थी। पुत्र मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के व्यक्ति ने उसकी वधू को बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया। जब वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी और पुत्र काम पर गया था। तभी पड़ोसी युवक उसकी पुत्रवधू को भगा ले गया। विवाहिता घर में रखे 20 हजार रुपये, तीन तोला सोने की चीजें, पेंडिल, झुमकी, चूड़ी आदि भी ले गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.