Bareily News: जेल से छूटने तमंचा दिखाकर धमकाया
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: शीशगढ़। शीशगढ़ के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्राधिकारी बहेड़ी को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटने के बाद आरोपी अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के अनुसार वह उक्त मुकदमे में वादी है। रवि पुत्र सेवाराम ने उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पुत्री ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था。
जेल से छूटने के बाद की धमकी पीड़ित का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी रवि, उसके भाई और पिता ने उसे खेत पर घेर लिया और फावड़ा व कसी से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.