Bareily News: जेलर बाग के सामने दो बाइक की टक्कर, पांच घायल
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बुधवार रात को परसाखेड़ा जेलर बाग कट के पास दो बाइकों की टक्कर हुई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों को चोट आई। एक को अधिक चोट लगी। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बहेडी के रहने वाले जमुना प्रसाद बरेली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह नंदोसी में किराये के मकान पर रहते हैं। बुधवार को वह मढ़ीनाथ के रहने वाले रिश्तेदार के साथ बाइक से नंदोसी जा रहे थे। उनके साथ महिला सुशीला भी थीं। तीन लोग बाइक पर सवार थे। इस बीच परसाखेड़ा में एक फैक्ट्री से लौट रहे भोजीपुरा के गांव आसपुर के देवेंद्र और शंकर लाल बाइक से दूसरे साइड को कट से निकले। जिससे देवेंद्र और जमुना प्रसाद की बाइक टकरा गई। पांचों लोग सड़क पर गिरे। सभी के चोट आई। शंकर लाल के अधिक चोट आई है। हादसा होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.