Bareily News: जेबकतरे ने लिफ्ट लेकर उड़ाए 32 हजार रुपये
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। लिफ्ट लेने के बहाने बाइक पर बैठाकर जेबकतरों ने बुजुर्ग की जेब काटकर 32 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। इंदिरानगर निवासी संतराम पाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह इज्जतनगर स्टेशन से डाकखाने वाले अंडरपास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी और कुछ दूर तक छोड़ने की बात कही। अंडरपास के अंदर पहुंचकर युवक उतरकर चला गया। जब उन्होंने अपनी जेब चेक की तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 32 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक कराई तो बाइक सवार दो संदिग्ध उसमें कैद मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.