Bareily News: जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पति ने दिया तीन तलाक
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: थाना क्योलड़िया क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्योलडिया थाना क्षेत्र के एम गांव में रहने वाली एक युवती का निकाह जून वर्ष 2020 में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बीते 15 सितंबर को जेठ ने उसे कमरे में अकेला पाकर उससे दुराचार का प्रयास किया।आरोप है कि पीड़िता ने इसकी शिकायत पति और सास-ससुर से की तो उन्होंने उल्टे उसके साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.