बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। जेएंडए कॉलेज की बीएससी होम साइंस की छात्राओं व शिक्षकों ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरचौड़ा का भ्रमण कर स्कूल की शैक्षिक गतिविधियां सीखीं। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के बच्चों को अच्छे खान-पान एवं साफ-सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव एवं सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। सभी छात्राओं ने अपने-अपने प्रोजेक्ट वर्क पर कार्य किया।छात्राओं ने विद्यालय में स्थापित एलबीडी लैब एवं एस्ट्रोनॉमी एंड साइंस लैब का भी अवलोकन किया। विभिन्न प्रकार के मॉडल, यंत्र व पोस्टर के माध्यम से विषय वस्तुओं को समझा और लैब की सराहना की। इस अवसर पर जेएंडए. कॉलेज के शिक्षक जयप्रकाश, नगमा बी, शीबा अंजुम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...