बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: नवाबगंज। बिजली कनेक्शन काटने पर जेई को बंधक बना कर पीटने और सरकारी अभिलेख फाड़ने की घटना के बाद मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने विजीलेंस की टीम के साथ गांव में छापामारी की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। तीन ने सात लोगों के घर बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही 1.5 लाख रुपये की बकाया वसूली की। वहीं 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जनपद चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव के बाबूलाल चुनुआ बिजली घर में जेई के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह संविदा कर्मचारियों पुष्पेंद्र, पुरुषोत्तम और गुड्डू कुमार के साथ बकाया वसूली के लिए बरौर गांव पहुंचे थे। गांव की पान कुमारी पर 11,033 रुपये बिजली बिल बकाया होने पर टीम ने घरवालों से भुगतान करने को कहा। उनके बिल जमा करने से इनकार करने पर जेई ने टीम को बिजली कनेक्शन क...