बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: अलीगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच के तहत बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। शनिवार को मीना मंच के तत्वाधान में जुलाई माह में जन्मे बच्चों का सामूहिक जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। तनु शर्मा, दीपक, अलीशा, शिवानी, नीलम, दीक्षा, सूरज, अतुल, नीतू, मुस्कान का जन्मदिन मनाया। बीईओ सुनील कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक बनवारी लाल राठौर सहायक अध्यापक मिथिलेश कुमार, मिश्रा अनुराधा मिश्रा, अर्चना, ज्योतिबाला, मोनिका एवं तनुज प्रताप सिंह मौजूद रहे। फोटो 07- अलीगंज जूनियर स्कूल में बच्चों का जन्मदिन मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...