Bareily News: जूनियर कन्या विद्यालय का वाटर फ्रीजर चार माह खराब
बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के सरकारी जूनियर गर्ल्स स्कूल में लगा फ्रीजर खराब होने से पेयजल की व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे छात्राएं अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। प्रधानाचार्य सरिता शुक्ला ने पिछले चार महीने से खराब फ्रीजर की शिकायत नगर पंचायत चेयरमैन से की लेकिन कार्रवाई नहीं।प्रधानाचार्य सरिता शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष नगर पंचायत ने शासन से प्राप्त धनराशि से छात्राओं को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को स्कूल परिसर में वाटर फ्रीजर लगाया था। एक दो महीने बाद ही फ्रीजर खराब हो गया। नगर पंचायत चेयरमैन से कई बार लिखित शिकायत की। उन्होंने ठीक कराने का भरोसा भी दिया लेकिन फ्रीजर ठीक नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.