Bareily News: जुआरियों ने सगे भाईयों पर लाठी डंडों व चाकू से किया हमला
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: मीरगंज,संवाददाता। रात्रि में जुआ खेलने का विरोध करने पर जुआरियों ने दो सगे भाईयों को घेर कर लाठी डंडों एवं चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काशीनाथपुर उर्फ भैरपुरा में दिवाली के रात्रि में 10.50 बजे सगे भाई लखपत मौर्य और तेजपाल मौर्य गांव में टहल रहे थे। रास्ते में पीपल के पेड़ के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। दोनों भाईयों ने वहां जाकर जुआ खेलने का विरोध किया। विरोध करने पर जुआरियों ने दोनों से गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ में पांच पर केस दोनों घर लौटने लगे।आरोप है रास्ते में आरोपियों ने दोनों को घेरकर लाठी डंडों व चाकू से हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.