बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली। कृष्णा पब्लिक स्कूल (केपीएस) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को आईएसए इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में केपीएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी किया। जीपीएम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। जवाब में केपीएस की टीम ने महज 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया। केपीएस के आयुष सिंह को 53 रन की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइनल में मुकाबला केपीएस और विद्या वर्ल्ड के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...