Bareily News: जीजीआईसी की शिवा का यूपी क्रिकेट टीम में चयन
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली की कक्षा आठ की छात्रा शिवा यादव का चयन 70वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में हुआ है। 15 से 20 नवंबर तक कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवा यूपी की टीम से खेलते हुए विकेट कीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगी। शिवा पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी की टीम से खेल चुकी हैं। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच नितेश भारद्वाज से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता यशवीर यादव भारतीय रेलवे में लोको पायलट और मां प्रवेश कुमारी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: राष्ट्रीय विद्यालई क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हैदरगढ़ से दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में चयनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.