बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: जागेश्वर ट्रेडर्स के नाम पर फर्जी फर्म खोलकर करीब 3.06 करोड़ रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन करने के मामले में एसआईटी ने एक अन्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सचिन इस गिरोह के सरगना प्रशांत का करीबी है और फर्जी फर्म बनाने के लिए लोगों से दस्तावेज जुटाता था। राज्य कर विभाग के खंड-08, बरेली के उपायुक्त ने थाना इज्जतनगर में जीएसटी फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि बिहारीपुर सिविल लाइंस में अमन कश्यप के नाम से जागेश्वर ट्रेडर्स नाम की फर्म/कंपनी पंजीकृत है, जिसके जरिये करोड़ों का कारोबार दिखाकर करीब 3.06 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है। यह भी पढ़ें- मजदूर बना कंपनी मालिक, फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों का लेन-देन, 3 करोड़ की जीएसटी चोरी इस पर मुकदमे की जांच कर रहे ए...