Bareily News: जीआरपी थाने में आईजी ने देखीं व्यवस्थाएं, सुरक्षा कर्मियों से किये सवाल-जवाब
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आरके भारद्वाज ने मंगलवार को जंक्शन जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ऑपरेशन मुस्कान एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा। आईजी आरके भारद्वाज ने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया। अभिखों के व्यवस्थित रख-रखाव, शस्त्रों की साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव तथा थाना परिसर में स्वच्छता सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: एसपी ने किया थाना कुरारा का वार्षिक मुआयना आधुनिक तकनीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.