Bareily News: जीआईएस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखी मैपिंग और डेटा विश्लेषण की बारीकियां
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं ईएईएस की तीन दिवसीय जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ श्रुति सक्सेना ने मैपिंग, भौगोलिक डेटा डाउनलोड करने, विश्लेषण, आर्कजीआईएस में शेपफाइल बनाने और जियोरेफरेंसिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. जसपाल सिंह ने कहा कि जीआईएस तकनीक पर्यावरण, कृषि, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन में उपयोगी है। कार्यशाला के समन्वयक प्रो. गौरव भूषण और प्रो. निष्ठा सेठ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.