Bareily News: जिला फुटबाल लीग में मेडिको और फ्यूचर एफसी का गोलरहित मुकाबला
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग में गुरुवार को मेडिको एफसी और फ्यूचर एफसी के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। फ्यूचर एफसी ने लगातार तीन शानदार हमले किए, लेकिन मेडिको एफसी के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए तीनों प्रयास विफल कर दिए। मेडिको के अतुल और लावन ने भी अच्छा मूव बनाया। मुख्य अतिथि मुश्ताक अली और विशिष्ट अतिथि नसीब अख्तर ने खिलाड़ियों की सराहना की। रेफरी निश्कर्ष भंडारी, मंजूर हसन, धीरज गुप्ता और आशु भारती रहे। गुरुवार को मेथोडिस्ट एफसी और महानगर एफसी के बीच शाम 4:30 बजे मैच होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.