बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल ने क्षेत्र के गांव पिपौली, रम्पुरा, नगरिया कला, कवराकिशनपुर, रजपुरा, बरीपुरा समेत कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणो गांवो में अलग अलग खंडजा पुलिया सड़क बनवाने बनवाने की मांग की ।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। पिपौली में ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर और थ्री-फेज लाइन की मांग रखी, जिस पर उन्होंने एसडीओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं नगरिया कला में ग्रामीणों ने नई बनी पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर मिट्टी न डाले जाने से हादसे की आशंका जताई। इस पर प्रशांत पटेल ने विभागीय अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क के किनारों पर मिट...