Bareily News: जिला जज ने अधिवक्ताओ को पेमेंट सेतु की दी जानकारी
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: बरेली। अब वाहन चालान भुगतान की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। अब वाहन चालान जिला न्यायालय में स्थापित सेवा केंद्र के सहायता पटल से अपने चालान का विवरण प्राप्त कर संबंधित न्यायालय में अपने चालान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने बार सभागार में अधिवक्ताओ को डिजिटल इंडिया के द्वारा चालान संबंधी भुगतान एवं निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाने वाली 'पेमेंट सेतु' डिजिटल सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने आभार व्यक्त किया सचिव दीपक पांडेय ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.