Bareily News: जिला अस्पताल में होगा आडियोमैट्री टेस्ट, स्टाफ की हुई तैनाती
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बरेली। जिला अस्पताल में अब कान की बीमारी से पीड़ित मरीजों का आडियोमैट्री एंड बैरा टेस्ट हो सकेगा। स्टाफ की तैनाती नहीं होने की वजह से अब तक मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था। अब स्टाफ की तैनाती हो गई है। इससे दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। आडियोमैट्री एंड बैरा मशीन होने के बाद भी स्टाफ नहीं होने की वजह से अस्पताल में मरीजों का परीक्षण नहीं हो पा रहा था। इस मशीन की जांच से यह पता चलता है कि किसी मरीज की श्रवण शक्ति कितनी कमजोर है। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर उसका उपचार होता है। साथ ही इसी आधार पर उसकी दिव्यांगता का भी निर्धारण होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.