Bareily News: जिला अस्पताल में भूख-प्यास से बिलखता रह गया मासूम
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को एक मासूम भूख-प्यास से अकेला बिलखता रहा। लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला दो बच्चों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। हालत में सुधार होने के बाद महिला एक बच्चे को अपने साथ ले गई, जबकि दूसरे मासूम को जिला अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा कि मासूम सुबह करीब छह बजे से भूख-प्यास के कारण लगातार रो रहा था। उसकी हालत देखकर इमरजेंसी में तैनात नर्सिंग स्टाफ स्वाति ने उसे बिस्किट और दूध पिलाया। इसके बाद डॉक्टर मोहम्मद अदनान को मामले की जानकारी दी गई। नर्सिंग ऑफिसर संजीव कुमार ने अन्य कर्मचारियों के साथ बच्चे को नए कपड़े पहनाए और उसके खान-पान की व्यवस्था कराई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये महिला और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.