Bareily News: जिला अस्पताल की संविदा नर्सों को दो माह से नहीं मिला वेतन
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: बरेली। जिला अस्पताल में तैनात संविदा नर्सों ने दो माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। नर्सों ने बताया कि वेतन न मिलने से घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल प्रवेश, आने-जाने का खर्च और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई नर्सें किराये के मकान में रहती हैं और दूरदराज से ड्यूटी पर आती हैं, जिससे आर्थिक संकट और बढ़ गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी सीएमओ और सीएमएस से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.