बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: जिला अस्पताल की भीड़ में मानसिक बीमार युवक लापता, परिजन परेशान बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में सोमवार को हल्द्वानी से आया 18 वर्षीय युवक लापता हो गया। वह मानसिक रूप से बीमार था और परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर आए थे। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 18 वर्षीय मोहम्मद की मानसिक दशा ठीक नहीं है। परिजन उसे डाक्टर को दिखाने जिला अस्पताल आए थे।एक्सरे रूम के बाहर से वह लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से लेकर दोपहर तक दवा काउंटर और पैथोलॉजी पर लोगों की भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...