बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। दीवाली पर आग लगने, पटाखा से जलने जैसी आपात स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर रिजर्व वार्ड बनाया जा रहा है। यहां ड्यूटी के लिए डॉक्टर और स्टाफ की टीम बनाई गई है। जिला अस्पताल में 10 बेड और सभी सीएचसी पर 4-4 बेड का रिजर्व वार्ड बनाया जाएगा। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि दीवाली पर्व को देखते हुए सभी सीएचसी प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी ड्यूटी के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करने को कहा गया है। इसके साथ ही जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आतिशबाजी की दुकानों की जांच को बनी कमेटी यह भी पढ़ें- Begusarai News: ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले ल...