बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता । जियानगला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बारिश में रास्ते में कीचड़ और दलदल होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सावन में इसी रास्ते से कांवड़िए हरिद्वार रवाना होते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Nainital News: रातीघाट श्मशान घाट मार्ग विवाद को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापनग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दस वर्षों से ग्राम पंचायत ने इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया। अजय गंगवार ने बताया कि यह पंचायत घर का मुख्य रास्ता होने के साथ प्राचीन शिव मंदिर तक भी जाता है। बरसात के दिनों में मार्ग पूरी तरह दलदल में बदल जाता है। ऐसे में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारिय...