Bareily News: जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर फर्जी बेटी ने हड़पी करोड़ों की जमीन
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। अविवाहित व्यक्ति को मृत दिखाकर एक महिला उसकी बेटी बन बैठी और ग्राम प्रधान व चकबंदी सदस्य समेत अन्य आरोपियों की मदद से करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। इस जमीन के कुछ हिस्सों की उसने बिक्री कर दी और लोन भी ले लिया। इस मामले में कैंट पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। कैंट के गांव बभिया निवासी जानकी ने पुलिस को बताया कि वह अविवाहित और निसंतान है। कुछ समय के लिए वह तीर्थयात्रा पर गए तो गांव की रामवती ने उनकी करोड़ों की पैतृक जमीन हड़पने की योजना बना ली। तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं ससुर रामपाल से मिलीभगत कर जानकी का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। फिर रामवती ने तत्कालीन चकबंदी सदस्य सुल्तान सिंह समेत अन्य लोगों से मदद की खुद को उनकी सगी बेटी दिखाते हुए दो जुलाई 2004 को चकबंदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.