Bareily News: जागा प्रशासन, हटवाई पाकड़ की जड़
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मुख्य मार्ग पर बाईपास तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ी विशालकाय पाकड़ के पेड़ की जड़ आखिरकार बुधवार को हटवा दी गई। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जड़ को हटवाने का काम शुरू कराया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी की मदद से विशालकाय जड़ को हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाया गया। जड़ इतनी बड़ी और भारी थी कि उसे हटाने और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में जड़ हटाने का काम पूरा कराया गया। गौरतलब है कि 27 सितंबर को बारिश और आंधी के दौरान विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिर गया था। पेड़ की छंटाई तो कर दी गई थी, लेकिन उसकी भारी-भरकम जड़ सड़क किनारे ही छोड़ दी गई थी। इससे हादसे का खतरा बना हुआ था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.