बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: आंवला। यह भी पढ़ें- Etah News: छात्रों ने निबंध-पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल संरक्षण का संदेश भूगर्भ जल विभाग बरेली द्वारा भूजल सप्ताह के अन्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय इफको में अभिभाषण प्रतियोगिता की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।जल संरक्षण के महत्व केवी सभागार में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के विशेष सदस्य डॉ. जयप्रकाश सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी में केवल 2.7 प्रतिशत स्वच्छ पानी है। इसलिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। कहा जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के समुचित उपाय करने चाहिए। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ शाह ने बताया कि 15 मिनट तक कार धोने में 250 लीटर पानी और दो पहिया वाहन धुलाई में 100 लीटर पानी बर्बाद होता है। समरसेबल पंप, नल खुले न छोड़े, मग का प्...