बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने राजकुमार शर्मा और उनके परिजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरण लाल लोधी, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, प्रशांत पटेल, अनिल सक्सेना, दीपक सोनकर, हर्षवर्धन आर्य, वीरपाल गंगवार, विष्णु शर्मा, डॉ. निर्भय गुर्जर, प्रभु दयाल लोधी, अंकित माहेश्वरी, आलोक गंगवार, मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...