Bareily News: जल भराव से नाराज सभासदों ने ईओ को दिया ज्ञापन
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। नगर में जल भराव संकट होने से नाराज सभासदों ने ईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल निकास व्यवस्था तत्काल कराए जाने की मांग की। सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभासद रंजीत सिंह और देवेंद्र सिंह टोनी तमाम सभासदों के साथ पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने पुनीत कुमार को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि नगर में नालों के निर्माण के लिए कोई लेआउट नहीं बनाया गया। बगैर लेआउट उल्टे-सीधे नाले बना दिए गए। इस वजह से मोहल्ला बक्सरिया, टीचर कॉलोनी, फर्रखपुर, परा, साई मंदिर कॉलोनी समेत अधिकतर इलाकों में जल भराव संकट पैदा हो गया है। पूरे नगर में जल भराव होने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने तत्काल जल भराव संकट दूर करने की मांग की। नगर पालिका परिषद के ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि जल भराव संकट दूर करने के उपाय किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.