Bareily News: जल भराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: आंवला। बरसेर। रामनगर ब्लॉक के हरदासपुर गांव में कब्रिस्तान और सड़क पर जलभराव होने से नाराज़ ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की। गांव हरदासपुर में जंगबाजपुर रोड पर एक नाला बना हुआ है। इस सड़क के किनारे कब्रिस्तान है तथा कब्रिस्तान के बराबर से ग्राम ब्योंधन खुर्द के व्यक्ति का ईंट भट्टा मालिक का खेत है।आरोप है भट्ठा मालिक ने नाले को बंद कर दिया है तथा ऊंची करके मेड़ बांध दी है। इस कारण कब्रिस्तान और सड़क व घरों में बरसात का पानी भर गया है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जब ग्रामीणों ने नाला खोलने का प्रयास किया तो विरोधियों ने खोलने नहीं दिया। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है। इस दौरान रफात खां, प्रमोद कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.