Bareily News: जलभराव से जूझ रहे वार्ड 14 के लोग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। वार्ड 14 के ब्रह्मपुरा और संजय नगर क्षेत्र में पिछले 4 से 5 माह से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और संजय नगर की जल निकासी पाइप लाइन बंद किए जाने से परेशान क्षेत्रवासियों ने बुधवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। बुधवार को क्षेत्र के लोग नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी के लोगों द्वारा संजय नगर की जल निकासी पाइप लाइन बंद किए जाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बने रहने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुखदेव शर्मा, दिनेश,सूरजभान और बब्बू पटेल का कहना है कि जलभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.