Bareily News: जलभराव की समस्या दूर करने को 32 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 32 करोड़की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। नगर निगम, सीएनडीएस समेत कई विभाग शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े नालों का निर्माण करा रहे हैं। इन नए नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ने की भी तैयारी चल रही है। इससे बरसात और अन्य समय में जलनिकासी बेहतर होने के साथ गंदे पानी के सीधे नदियों में जाने पर भी रोक लगाने की योजना है। शहर में तैयार किए जा रहे ड्रेनेज नेटवर्क को मौजूदा और प्रस्तावित एसटीपी से जोड़ने की योजना है। एसटीपी में पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद उसे किला, नकटिया और रामगंगा नदी में छोड़े जाने की तैयारी है। अधिकारियों के मुताबिक ड्रेनेज नेटवर्क पूरा होने और एसटीपी की क्षमता बढ़ने के बाद शहर में जलनिकासी व्यवस्था को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.