Bareily News: जलधारा के किनारे खिलेगा नया बरेली, ग्रेटर बरेली में बनेगा अब कैनाल फ्रंट
बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: ग्रेटर बरेली में शहर को एक नया आकर्षण देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित हो रही ग्रेटर बरेली योजना में बीडीए कैनाल फ्रंट विकसित करेगा। योजना के सेक्टर-1 हिमाद्रि एन्क्लेव और सेक्टर-2 शिवालिक एन्क्लेव के बीच से गुजरने वाली जलधारा के दोनों किनारों को खूबसूरत और उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने टीम के साथ निरीक्षण किया। बरेली विकास प्राधिकरण शहर को डेवलप करने के लिए कैनाल फ्रंट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
जलधारा के किनारे विकसित होगा हरित क्षेत्र बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि पीलीभीत रोड से शुरू होकर योजना के बीच से गुजरने वाली जलधारा के किनारे फूल,फव्वारे,हरियाली और आकर्षक रोशनी शहरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.